लखनौती। जर्जर इंसुलेटर में आग लगने एचटी लाइन का तार खेत में जा गिरा। इससे किसान का सात बीघा गन्ना जलकर बर्बाद हो गया। किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर मुआवजे की मांग की है।
गंगोह कोतवाली के गांव रंधेडी विजय सिंह के खेत के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। शनिवार देर शाम इंसुलेटर में स्पार्किंग हुई। इससे इंसुलेटर मे आग लग गई। उसमें बंधा तार गन्ने के खेत में जा गिरा। इससे गन्ने के खेत ने आग पकड़ ली। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली घर मे फोन करके सप्लाई बंद कराई। किसी प्रकार से आग पर काबू पाया। किसान ने करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताते हुए मुआवजे की मांग की है।