शस्त्र पूजन कराकर निकाली भव्य शोभायात्रा
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने दशहरा महोत्सव पर शस्त्र और दशहरा पूजन कराया। इसके साथ भगवान श्री राम समेत अन्य देवी-देवताओं की बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से सभी धर्मों के लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया।
प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित दशहरा महोत्सव पर शनिवार को चिलकाना रोड स्थित श्री रामलीला भवन में दशहरा और शस्त्र पूजन पंडित लोकेश दीक्षित ने कराया। पूजन में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान का अभिनय करने वाले मथुरा से आए कलाकार शामिल रहे। इस दौरान प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माइदयाल सिंह, विभोर जिंदल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मनुज तायल, मंच निर्देशक नीरज गर्ग, वरिष्ठ उप प्रधान पवन गोयल, उप मंत्री हितेश गर्ग, दशहरा प्रमुख संजय कर्णवाल, उत्सव निर्देशक निलेश गुप्ता, राकेश मित्तल, नवीन रायजादा, रामरतन अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, अमित सिंघल, कुलदीप अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, राजकुमार राजू, मुकेश दीक्षित, आलोक अग्रवाल, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।
इसके पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री राम के हाथी का सारथी बनने का सौभाग्य रमन गोयल प्राप्त हुआ। शोभायात्रा श्री रामलीला भवन से होकर बड़तला यादगार, मोरगंज बाजार, सराफा बाजार, पंसारी बाजार, पुराना बजाजा सहित अन्य इलाकों से होती हुई बेहट बस स्टैंड स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, भगवान शंकर पार्वती, रावण सहित अनेक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में अलग-अलग शहरों से आए विभिन्न बैंडबाजों ने धार्मिक धुनें बजाकर भक्तिमय वातावरण बना दिया। रास्ते में कई जगहों पर सभी धर्मों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे और भगवान श्री राम के जयकारे लगाते हुए चलते रहे।