फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहट ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बसपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर देवा फाउंडेशन करनाल (हरियाणा) की डायरेक्टर साध्वी देवा ठाकुर और उनके समर्थकों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में बसपा के बेहट विस क्षेत्र अध्यक्ष बबलू कुमार, ब्लाक प्रमुख साढ़ौली कदीम हंसराज गौतम, मंडल संयोजक सुरेंद्र कुमार, अवनीश अग्रवाल, राजेश कांगड़ा, राजकुमार, सोनू भारती, सचिन कुमार, कंवरपाल आदि का कहना है, कि लगभग तीन सप्ताह पहले कुछ दलित महिलाओं ने तहसील पर धरना प्रदर्शन किया था, जिसमें पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारी दलित महिलाओं पर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। धारा 144 का उल्लंघन करते हुए साध्वी देवा ठाकुर ने समर्थकों के साथ सात जुलाई को तहसील में बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन किया, लेकिन प्रशासन ने साध्वी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसडीएम से मांग की कि साध्वी देवा ठाकुर एवं उनके समर्थकों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में अविलंब रिपोर्ट दर्ज की जाए। यदि साध्वी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं की जाती तो, दलित महिलाओं पर किए गए मुकदमों को भी वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें