फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग का लाभ न देने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग का लाभ न देने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। विद्युत पेंशनर्स परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिए जाने पर मुख्य अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
मंगलवार को पेंशनर्स परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्रित होकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। जिला सचिव सुरेंद्र मोहन कौशिक ने कहा कि ऊर्जा निगम के पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन देने में आनाकानी कर रहा है। यह पेंशनर्स के प्रति अन्याय एवं संवेदनहीनता है। जिला उपाध्यक्ष विनोद भट्ट ने कहा कि पेंशन का वहन प्रदेश सरकार कर रही है तो विद्युत निगम को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। संयुक्त सचिव अजीत सिंह ने कहा कि आगे के आंदोलन की रणनीति के लिए नौ जुलाई को लखनऊ में बैठक होगी। अध्यक्षता विनोद कुमार शर्मा ने और संचालन सुरेंद्र मोहन कौशिक ने किया। बैठक में आरपी खन्ना, सत्यपाल शर्मा, वीके गर्ग, एसके मोघा, सुभाष वर्मा, महेंद्र कुमार जैन, मोहम्मद इस्लाम, अमर सिंह यादव, वीके गुप्ता, राधेश्याम, ताराचंद, गिरवर सिंह, तेलूराम सैनी, ओपी भटनागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

। भीम आर्मी का धरना प्रदर्शन स्थगित
सहारनपुर। भीम आर्मी महिला विंग की ग्राम रामनगर में हुई बैठक में पांच जुलाई को घोषित भूख हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। कमल वालिया की मां कांति देवी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई कर आश्वासन दिया गया है। इसलिए उन्होंने धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें