फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष के पति पर पंचायत की बैठकों के दौरान महिला सदस्यों के साथ बदसलूकी करने समेत अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं। सदस्यों ने पांच जुलाई को होने वाली बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में कराने तथा बैठक की वीडियोग्राफी कराने की मांग डीएम से की।
विज्ञापन

डीएम से शिकायत करने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची जिला पंचायत सदस्य सीमा, अनिता, मीनाक्षी, बाबूराम, राजेश, रामकुमार, राहुल, किरणपाल सिंह आदि ने बताया कि पूर्व की बैठकों में जिला पंचायत अध्यक्ष पति माजिद अली भी शामिल रहे हैं, जिनको नहीं होना चाहिए। जब भी कोई सदस्य कोई सवाल उठाता है या अपनी बात रखता है तो आरोप है कि अध्यक्ष पति उसके साथ बदसलूकी करते हैं। बैठकों में जो प्रस्ताव पास होते हैं उन्हें भी तत्काल दर्ज न कर बाद में दर्ज किया जाता है, जिनके साथ अध्यक्ष अपने स्तर से कई प्रस्ताव और जोड़ देती है। इस बात को लेकर कई बार बैठकों में झगड़ा भी हो चुका है। सदस्यों ने आगामी बैठकों में अध्यक्ष के पति समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति के बैठक में शामिल न होने, बैठकें सीडीओ की अध्यक्षता में कराने तथा बैठकों की वीडियोग्राफी कराने, सदन में पारित प्रस्तावों को सभी सदस्यों के समक्ष तैयार कराने की मांग जिला प्रशासन से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें