कल दस घंटे बंद रहेगा बलियाखेड़ी स्थित रेल फाटक
सहारनपुर। बलियाखेड़ी रेलवे फाटक 21 जून को दस घंटे बंद रहेगा। रेलवे स्टेशन पर कुछ निर्माण कार्य के कारण ऐसा किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने यातायात विभाग को पत्र सौंपकर रूट डायवर्जन की व्यवस्था कर लेने को कहा है।
रुड़की खंड के वरिष्ठ खंड अभियंता ने बताया कि बलियाखेड़ी स्टेशन के पास स्थित फाटक संख्या 531 बुधवार को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। बताया कि स्टेशन पर निर्माण कार्य होने की वजह से ऐसा किया जा रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने यातायात विभाग को पत्र लिखकर यातायात व्यवस्था बनाने को कहा है, जिससे लोगों को परेशानी न हो।