दिव्य पब्लिक स्कूल की टीम ने जीता इंटर कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट
बड़गांव (सहारनपुर)। नोएडा के सेंट हुड स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट में कस्बा स्थित दिव्य पब्लिक स्कूल के छात्रों ने फाइनल जीतकर अपना परचम लहराया। विद्यालय के छात्र सूरज राणा को बेस्ट शूटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
तीन से चार मई को नोएडा के सेंट हुड स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट में दिव्य पब्लिक स्कूल बड़गांव के छात्र सूरज राणा, अभि राणा, अभय कुमार, अभय प्रताप, रोहित, आशीष और कृष्णा ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की टीम ने जीआर ग्लोबल स्कूल को 25-10 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। टीम कोच चंद्रशेखर राणा ने बताया कि विद्यालय के छात्र सूरज राणा को बेस्ट शूटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। बाकी सभी प्रतिभागी छात्रों को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। स्कूली स्टाफ एवं प्रधानाचार्य जीवा तोमर ने टूर्नामेंट जीतकर विद्यालय लौटे सभी प्रतिभागी छात्रों का जोरदार स्वागत किया। उनके परिजनों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षक शुभम गोयल, सुनील राणा, विकेश राणा, क्रांति कुमार एवं वाइस प्रधानाचार्या बबीता त्यागी मौजूद रहे।