फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए डाली जाएंगी एबी केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में हाईएटीएंडसी लॉसेस गांवों में नंगे तार के स्थान पर एबी केबल डालने को लेकर कार्यशाला का आयोजन गया। बिजली चोरी रोकने के लिए एबी केबल डाली जाएंगी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यशाला में विद्युत निगम के निदेशक तकनीकी राजकुमार ने कहा कि संबंधित गांवों के अवर अभियंता एवं टीकेसी द्वारा ज्वाइंट सर्वे किया जाए। सर्वे करने के बाद लाइन चार्ट बनाया जाएगा। इसके बाद कार्य एलएंडटी द्वारा कराया जाएगा। सहारनपुर में एक हजार से अधिक आबादी वाले 917 गांवों में एलएंडटी द्वारा एबीसी डालने का कार्य किया जाएगा। इसके तहत सघन चोरी वाले गांवों, गलियों में प्रथम चरण में एबी केबल डाली जाएगी। ताकि बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश लग सके। इस दौरान सहारनपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानचंद झा, अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल राकेश कुमार गुप्ता, समस्त अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें