फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 गांवों को 70 घंटों में दो घंटे ही मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। क्षेत्र के सलेमपुर गदा बिजलीघर से जुडे़ 40 गांवों को पिछले 70 घंटे में मात्र दो घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी है। इसके चलते ग्रामीणों के बिजली के उपकरण भी शोपीस बन कर रह गए हैं। ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर में उन्हें 48 घंटे बाद मात्र दो घंटे ही बिजली मिल पाई थी। इसके बाद शाम को आंधी आ गई। जिसके बाद पूरे इलाके की बिजली सप्लाई फिर से बंद हो गई। बिजली नहीं आने के कारण उनकी दिनचर्या ढर्रे से उतर गई है। उनके विद्युत चालित यंत्र शोपीस बनकर रह गए हैं। उपभोक्ता रवि कुमार, प्रदीप कुमार, रजनीश, योगेंद्र सिंह, नितिन कुमार, कार्तिक, राजेश कुमार, दिलशाद, अफजाल, नौशाद आदि का कहना है कि चुनाव से पूर्व बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही थी, लेकिन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के बाद से ही विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उधर, सलेमपुर गदा बिजलीघर के जेई राजकुमार सिंह ने बताया कि भयंकर आंधी से कई जगह तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई है। लाइनों का जोड़ने का काम लगातार चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें