फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में होगी जिला स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मई में होगी जिला स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता
विज्ञापन


सहारनपुर। सहारनपुर टेबिल टेनिस एसोसिएशन की बैठक में मई माह में जिला स्तरीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान टेबिल टेनिस खेल को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

सचिव अलंकार किशोर ने कहा कि भारतीय टेबिल टेनिस संघ के द्वारा प्रत्येक वर्ग के खिलाड़ी का पंजीकरण, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और फोटो के साथ होना अनिवार्य है। उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने टेबिल टेनिस खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं कराने की जरूरत बताई। डॉक्टर एके गुप्ता ने स्टेडियम में टेबिल टेनिस की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह खेल की बेहतरी के लिए उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों से बात करेंगे। डॉक्टर योगेश गुप्ता ने मई के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव रखा, जो पास कर दिया गया। बैठक में रवि सिंघल, विवेक गर्ग, ध्रुव अरोड़ा, जेके तायल, संजय किशोर, अनुराग मलिक, रजनी, डॉक्टर नरेंद्र खन्ना, डॉक्टर गिरीश डंग, डॉक्टर अनिल भल्ला, निशांत गुप्ता, आरिफ शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें