सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं में नौ अप्रैल से 11 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नौ अप्रैल को मतदान केंद्रों को तैयार किया जाएगा। 10 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इसके चलते नौ से 11 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।