फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों के घर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने सांत्वना दी और निष्पक्ष जांच कराने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। जहरीली शराब से मौतों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ है।
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में जहरीली शराब से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, तो जिला प्रशासन की तरफ से 36 लोगों की मौत जहरीली शराब के कारण मानी गई थी, जबकि अन्य लोगों की मौत का कारण बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही गई थी। वहीं, इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा नेताओं की समिति गठित की।
यह समिति रविवार को जहरीली शराब से प्रभावित गांवों में पहुंची। समिति में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, मामचंद चौहान, सहारनपुर से नगर विधायक संजय गर्ग, कैराना विधायक नाहिद हसन, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन, यूपी योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार, सरफराज खान, बिजनौर के पूर्व चेयरमैन अमित चौहान, नितिन यादव सहित अन्य नेताओं ने नागल और गागलहेडी थाना क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
विज्ञापन

गागलहेडी क्षेत्र के गांव कोलकी कला, पुंड़ेन, दिनारपुरा, बहेड़ी गुर्जर और शरबतपुर में पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना पर दुख जताया। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और आरोप लगाया कि इस घटना के लिए जिला प्रशासन और पुलिस जिम्मेदार है। सहारनपुर से नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने घटना के शिकार प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 25- 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की ओर से उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सपा इस मामले को सड़क से लेकर सदन तक उठाने का कार्य करेगी।
वहीं, नागल कस्बा में पांडौली रोड पर राशिद अली के आवास पर एकत्र होने के बाद गांव ताजपुर में मृतकों के परिवारों का हाल जाना। इसके बाद गांव सलेमपुर में सुदेश गुर्जर के आवास पर मौजूद ग्रामीणों से घटना के बारे में बात की। यहां सपा विधायक संजय गर्ग ने कहा कि जहरीली शराब कांड में सीधे तौर से प्रशासन की लापरवाही है। अफसरो ने उत्तराखंड के बालूपुर गांव में मृत्यु भोज में शराब परोसने की बात कही, जो सरासर गलत है और सभी मृतको की बालुपुर में कोई रिश्तेदारी नहीं थी। उन्होंने सरकार पर भी भेदभावपूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि मरने वालों की संख्या जिलेभर में 100 के करीब है, जबकि सहायता राशि के चेक सिर्फ 36 लोगो को दिए गए हैं। इसके बाद उन्होंने गांव उमाही में पीड़ित परिवारों के यहां पहुंचकर सांत्वना दी और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव इसरार प्रमुख, धामपुर नगर अध्यक्ष नसीम राणा, चौधरी बख्तावर सिंह, जसबीर वाल्मीकि, तैय्यब, इंतजार अहमद, अकरम, जुबैर, कुलबीर प्रमुख, जसबीर वाल्मीकि, रामकुमार और योगेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें