डीपीएस को हरा रेनबो स्कूल बना विजेता
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर खेली गई क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को डीपीएस और रेनबो स्कूल के बीच हुआ। इसमें रेनबो की टीम छह विकेट से मैच जीतकर विजेता बनी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीपीएस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 137 रन बनाए। इनमें गर्व ने 46, इशान ने 19 रन का योगदान दिया। रेनबो की ओर से इराज पंडित ने चार और अमान रहमान ने तीन विकेट लिए। 138 लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनबो स्कूल की टीम ने चार विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। रेनबो की ओर से सागर ने 50 और अमान ने 46 रन बनाए। मैन ऑफ द मैन अमान को चुना गया। अंपायर की भूमिका नदीम और सचिन ने निभाई। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर राजीव गोयल, फिरोज खान, संजय शर्मा, सोमित चौधरी, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।