फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नए छात्रों के लिए पार्टी कर छात्रों का मनोबल बढ़ाया जाएगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। मेडिकल कॉलेज रैगिंग प्रकरण में एंटी रैगिंग कमेटी ने हॉस्टल का निरीक्षण कर आरोपी छात्रों को हॉस्टल खाली करने के आदेश दिए। प्राचार्य ने कहा कि आरोपियों को हर हाल में हॉस्टल खाली करना पड़ेगा, उसमें किसी को छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रों के मनोबल को बनाए रखने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शेखुलहिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी ने ब्वॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी छात्रों में से काफी ने हॉस्टल खाली कर दिया है। कुछ छात्र हठधर्मिता पर अड़े हैं लेकिन कमेटी हॉस्टल का लगातार निरीक्षण कर रही है। आरोपी छात्रों को कैंपस के अंदर रहने नहीं दिया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि 2017 बैच के 13 छात्रों की सप्लीमेंट्री परीक्षा चल रही है, जो सात दिसंबर तक चलेगी जिसके लिए उन्हें सशर्त मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि 2018 बैच के छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए शनिवार को एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। जिससे पीड़ित छात्र अपने आपको सुरक्षित मानते हुए अपनापन महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें