फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चले लठी डंडे, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडा में एक बिरादरी के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने के आरोप भी लगाए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे ग्राम कुंडा में किसी बात को लेकर मुस्लिम गद्दी बिरादरी के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों की ओर से खुलकर लाठी डंडे एवं धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों में पुलिस के सामने ही जमकर पथराव हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां फटकारी और झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। संघर्ष में एक पक्ष के नसीमुद्दीन तथा असलम और दूसरे पक्ष से असद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने के आरोप लगाए। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ सरसावा आदेश कुमार त्यागी ने कहा कि क्षेत्र की शांति भंग नही होने दी जाएगी। झगड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें