फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी से उर्वरकों दुकानदारों में हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि अधिकारियों द्वारा मारे गए छापों से बृहस्पतिवार को उर्वरक दुकानदारों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। छापों में उर्वरकों के 20 नमूने लिए गए और चार दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर छापेमारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। जो उर्वरक विक्रेताओं के यहां आकस्मिक छापे मारकर अधोमानक उर्वरकों की बिक्री पर अंकुश लगाएंगे। जिला कृषि अधिकारी रामजतन मिश्र ने बताया कि पहली टीम में उप कृषि निदेशक राकेश बाबू, और एआर कोआपरेटिव अशोक कुमार, दूसरी टीम में जिला कृषि अधिकारी रामजतन मिश्र और जिला पिछड़ा अधिकारी शरद श्रीवास्तव और तीसरी टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी क्षिप्रा और जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली टीम तहसील नकुड़, दूसरी टीम तहसील सदर एवं बेहट और तीसरी टीम को देवबंद एवं रामपुर मनिहारान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी संख्या में निरीक्षण किया और 20 नमूनों को संग्रहीत किया गया। इसके अलावा कागज पूरे नहीं होने के चलते चार दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसी भी सूरत में जनपद में अधोमानक उर्वरक बिकने नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें