अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई
गंगोह। हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज में बुधवार को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य विजय कुमार, अध्यापक राजेंद्र अग्रवाल, ऋषीश कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव, गगन गर्ग, बाबूराम, नाथीराम, केके वर्मा के अलावा अनुपम गोयल, पहल सिंह, महीपाल सिंह आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन के बारे में जानकारी दी। ब्यूरो