फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर रेंज में 663 कांस्टेबलों को मिला प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर रेंज में 663 कांस्टेबलों को मिला प्रमोशन
विज्ञापन

सहारनपुर। शासन द्वारा प्रदेश भर में पुलिस कांस्टेबलों को दिए गए प्रमोशन तोहफे में सहारनपुर रेंज के 663 कांस्टेबल भी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा सहारनपुर में 351 पुलिस कर्मियों को प्रमोशन मिला हैं। डीआईजी ने प्रमोशन प्रक्रिया से पहले यह जांच करने के निर्देश दिए है कि प्रमोशन पाने वाले कांस्टेबलों के खिलाफ किसी तरह की विभागीय कार्रवाई तो लंबित नहीं हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर रेंज में कांस्टेबलों से हेड कांस्टेबल से प्रमोशन पाने वाले पुलिस कर्मियों की सूची बुधवार रात को रेंज आफिस पहुंच गई। इनमें सहारनपुर के 351 कांस्टेबलों को प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर के 194 और शामली के 118 पुलिस कर्मी शामिल है। प्रमोशन सूची में नाम आने के बाद तीनों जिलों के पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर है। पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान ने बताया कि प्रमोशन पाने वाले कांस्टेबलों के नाम आ गए है। प्रमोशन देने से पहले प्रत्येक कांस्टेबल का सत्यापन कराकर प्रोन्नति देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रक्रिया कई माह से चल रही है। ऐसे में यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तो लंबित है। दूसरा हो सकता है कि कोई कांस्टेबल निलंबित हो या फिर कोई सेेवानिवृत्त भी हो सकता है। तीनों जिलों के पुलिस कप्तानों को पूरी जांच पड़ताल के बाद संबंधितों को उनकी तैनाती पर प्रमोशन देने के नेिर्देश दिए ीहैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें