फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी की दुकानों को शहर से बाहर करने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सिटी मजिस्ट्रेट शेरी ने शहर में अंदर चल रही आतिशबाजी की दुकानों को शहर से बाहर करने के लिए 21 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी की दुकानों को बीच शहर से बाहर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन

शहर की आबादी के बीच में चल रही आतिशबाजी की दुकानों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के बीच में दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। आग लगने की स्थिति में फायर बिग्रेड की गाड़ियों के शहर के अंदर जाने में भी परेेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में आग लगने पर बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जल्द ही आतिशबाजी की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। बता दे कि प्रशासन ने पहले भी आतिशबाजी की दुकानों को शहर से बाहर करने के प्रयास किए, मगर कामयाबी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें