फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 लड्डू गोपाल को पंचामृत से कराया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में 108 लड्डू गोपाल का पंचामृत से स्नान कराया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण भाव जगत कल्याणकारी है।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर 108 लड्डू गोपाल को पंचामृत स्नान कराया गया। इसके पश्चात श्री विष्णु सहत्रनाम स्त्रोत एवं गोपाल सहत्रनाम स्त्रोत से महास्नान कराकर भव्य श्रृंगार किया गया। बाल गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाकर आरती उतारी गई। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण ही समस्त पुराणों का सार बिंदु हैं। वे ही भक्ति, कर्म, ज्ञान और आनंद के सागर हैं, जिसके स्पर्श मात्र से जीव को परम शांति प्राप्त होती है। अरूण स्वामी, मेहरचंद जैन, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, रविंद्र चौधरी, मेनपाल, पवन धीमान, अभिषेक पुंडीर, वर्षा, किरण, विभा, संगीता, सविता, मीना, कमला, रेखा, अमिता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें