फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस में आग से स्कूली बच्चों में मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बस में आग से बच्चों में मची भगदड़
विज्ञापन

सहारनपुर। बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही स्कूल की बस के बोनट में अचानक आग लग गई। जिससे बस में बैठे स्कूली बच्चे घबरा गए और भगदड़ मच गई। बाद में किसी प्रकार आग को बुझाया गया और बच्चों को दूसरी बस से घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल की बस स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को लेकर घर छोड़ने के लिए जा रही थी। जब बस जिला अस्पताल के पुल से होकर जा रही थी, उसी समय अचानक बस के बोनट से धुआं उठने लगा। जिससे बस में सवार बच्चे चीखने लगे। चालक ने किसी तरह बस को रोका। इसी दौरान आग से उसके ब्रेक फेल हो चुके थे, लेकिन आगे जा रही एक क्रेन से बस टकराकर रुक गई। देखते ही देखते उसमें से आग निकलने लगी जिससे बच्चों में भगदड़ मच गई। लोगों ने बच्चों को किसी प्रकार बस से निकाला और आग से काबू पाया। सूचना मिलते ही अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और बच्चों को अपने घर ले गए। बाद में दूसरी बस मौके पर पहुंची और शेष बच्चों को घर भिजवाया। इस दौरान अस्पताल पुल पर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। यातायात पुलिस ने बस को सड़क से हटवाया और जाम खुलवाया। इस मामले में संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित स्कूल की बसों की फिटनेस को लिकर शिकायत भी आ रही है। इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें