फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। वरिष्ठ नागरिक संघ केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आया है। संघ की बैठक में केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धनराशि भेजने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अनेक समस्याओं पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन

रामपाल गुप्ता के आवास पर आयोजित बैठक में सबसे पहले भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को भी याद किया गया। संघ के सचिव मेघगोपाल गोयल के प्रस्ताव पर 17,100 रुपये की धनराशि को आपदा राहत कोष में भेजने की घोषणा की गई। बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना हुई। वक्ताओं ने जन समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि नगर में जन औषधि केंद्रों पर दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। सरकार से इनपर दवाएं उपलब्ध कराने की मांग की। अध्यक्षता अनिल मित्तल एवं संचालन मेघगोपाल गोयल ने किया। यशपाल सिंह सैनी, रूपचंद गुप्ता, प्रीतम सिंह, पूरणसिंह, रामपाल विश्वकर्मा, धूमसिंह, ब्रह्मपाल गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, कर्ण सिंह, अमरनाथ सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें