फैक्ट्रियों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं व्यापारी
देवबंद। कोतवाल उमेश कुमार रोरिया ने व्यापारियों से सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्रियों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा लेबर वैरीफिकेशन करवाने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों से कहा कि इंडस्ट्रियल इस्टेट में रात में सुरक्षा के लिए होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से चेकिंग रजिस्टर भी रखवाने के लिए कहा। अध्यक्ष विजय गिरधर ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। चाहे वह बिजली समस्या हो अथवा नगरपालिका विभाग से जुड़ी हो। संचालन दीपकराज सिंघल ने किया। इस मौके पर रघुराज गुप्ता, ब्रजेश कंसल, पंकज गुप्ता, अशोक कुमार, अनुज गुप्ता, आदेश कुमार, किशोर गुप्ता, सचिन गर्ग, शिवप्रसाद अग्रवाल, विवेक तायल, संजय सलूजा आदि व्यापारी मौजूद रहे।