फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित गांवों को पांच अगस्त तक ओडीएफ कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वंचित गांवों को पांच अगस्त तक ओडीएफ कराएं
विज्ञापन

नकुड़। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों व सफाईकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो गांव अभी तक ओडीएफ घोषित नहीं हुए उनके प्रधानों को पांच अगस्त तक हर हाल में शौचालय बनवाकर ओडीएफ कराएं।
शनिवार को ब्लाक सभागार में हुई बैठक में डीएम ने प्रधानों से सर्वेक्षण में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार एक अगस्त से 31 अगस्त तक पूरे देश में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत केंद्रीय जांच टीम किसी भी गांव में पहुंचकर साफ -सफाई एवं स्वच्छता की जांच करेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से गांवों का दौरा कर सर्वेक्षण के दौरान सामुदायिक केंद्रों, धार्मिक स्थलों, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, चौपाल आदि की जांच करें। कहा कि गांव को साफ एंव स्वच्छ बनाने के लिए सभी ग्रामीणों को जागरूक होना होगा। इसके लिए ग्राम प्रधानों को वार्ड अनुसार बैठकें कर ग्रामीणों को साफ -सफाई के लिए जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने ब्लाक के गांव टाबर, सिरसका, रनियाला दयालपुर, तिघरी रामगढ़, झबीरण और इस्लामनगर के अभी तक ओडीएफ घोषित न होने पर गहरी नाराजगी जताई। उक्त ग्राम प्रधानों को पांच अगस्त तक शौचालय बनवाकर ओडीएफ घोषित कराने के निर्देश दिये। डीएम ने सड़कों के बराबर में खाली पड़ी जगहों पर वृक्षारोपण करने, गांव में सड़क किनारे कूड़ा ना डालने के निर्देश भी दिये। बताया कि स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए शीघ्र ही गांवों में लघु नाटिकाओं, नुक्कड़ नाटिकाओं, स्वच्छता रथ, वीडियो फिल्मों, कठपुतली शो और मुशायरा आदि आयोजित कराये जाएंगे। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने ग्राम प्रधानों से पक्ष-विपक्ष के सभी लोगों को साथ लेकर काम करने की अपील की। सीडीओ संजीव रंजन, डीपीआरओ सतीश कुमार, बीडीओ शौकत अली, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत अरविंद कुमार आदि ने भी विचार रखे। एसडीएम युगराज सिंह, सीओ यतेंद्र नागर, एडीओ एग्रीकल्चर विनोद कुमार, लेखाकर रवि गुप्ता, ग्राम प्रधान सम्राटसिंह, राजकुमार चौधरी, सतपाल सैनी, कंवरपाल सिंह, सुरेश प्रधान, सोराज प्रधान, भूरा प्रधान व राजेश त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें