फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का खतरा बढ़ा, मुनादी कराकर सतर्क किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ का खतरा बढ़ा, मुनादी कराकर सतर्क किया
विज्ञापन


बेहट। पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से यमुना नदी एवं शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली नदियां पूरे उफान पर है। यमुना का जलस्तर चार लाख क्यूसेक को पार कर गया था। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए तटवर्ती गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को चौकसी बरतने के लिए निर्देश दिए गए है। वहीं, बरसाती नदियों में तीसरे दिन भी बाढ़ जैसे हालात बने है। नदियों से घिरे गांवों डेढ़ दर्जन अधिक गांवों का संपर्क तीसरे दिन भी तहसील कटा रहा। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। लेखपालों की टीम बनाकर यमुना तटवर्ती गांवों में भेजी गई है। केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि यमुना नदी का पानी खतरे के निशान 266.40 मीटर से 1 मीटर 20 सेंटीमीटर ऊपर यानि 267.60 मीटर पर बह रहा है जिसके अभी और चढ़ने के आसार है।
यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती गांवों के लोगों को हलका लेखपालों के माध्यम से अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को भी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए है। हालात पर पूरी नजर रखी जा रही है। - सुधीर कुमार, तहसीलदार बेहट
विज्ञापन


यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 6 बजे 1 लाख 65 हजार 528
7 बजे 1 लाख 80 हजार 254
8 बजे 1 लाख 93 हजार 607
9 बजे 2 लाख 11 हजार 874
11 बजे 3 लाख 11 हजार 190
दोपहर 12 बजे 3 लाख 56 हजार 717
1 बजे 4 लाख 24 हजार 763
2 बजे 4 लाख 80 हजार 857

बारिश की स्थिति
पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश)
49.06 मिमी
हथनीकुंड बैराज 44 मिमी
----
नदियां उफान पर, बंद रहा सुंदरपुर मार्ग
बिहारीगढ़। पिछले दो दिनों से हो रही जोरदार बारिश के बाद घाड़ क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर चल रही हैं। लालो, सोलानी और हिंडन नदी में पानी तेज आने के कारण सुंदरपुर-शाकुंभरी मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा रहा। कई घंटे बाद पानी कम होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू हो सका। जोरदार बारिश के चलते सोलानी, लालो, हिंडन और मोहंड आदि सभी नदियां उफान पर चल रही हैं। इससे इन नदियों के आस पास बसें गांवों के निवासियों की नींद भी उड़ी है।
विज्ञापन

---
तटवर्ती गांवों में अलर्ट घोषित
साढौली कदीम। यमुना में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए तटवर्ती गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी बेहट वैभव शर्मा ने यमुना के तटवर्ती गांव बरथा, नानौली, टटोहल, धौलरा, रसूली, नुनयारी एवं जोधेबांस सहित अनेक गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों को यमुना नदी के आस पास न जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने पशुओं एवं उनके चारे के लिए यमुना के आसपास के खेतों में न जाएं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि किसी भी खतरे की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को तत्काल सूचना दें। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार सुधीर कुमार, नायब तहसीलदार नितिन तेवतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें