फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने भिड़े ग्रामीण, दोनों पक्षों के तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। ढाकादेई गांव में विकास कार्यों की जांच करने के लिए पहुंची जिला पंचायत कार्यालय की टीम के समक्ष दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत लिया है।
विज्ञापन

ढाकादेई गांव निवासी इरशाद पुत्र अब्बास ने बताया कि गांव के ही अलीजंग पुत्र हकीमुद्दीन ने ग्राम प्रधान शमशाद द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच किए जाने की बाबत जिला पंचायत कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसको लेकर बुधवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे जिला पंचायत कार्यालय से एक टीम जांच के लिए गांव में आई थी। मौके पर पहुंची टीम विकास कार्यों की जांच करने लगी, तो आरोप है, कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी, कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग सलीम, सावेज व महसूब घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान शमशाद समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल ने बताया कि जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें