फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर प्रसाद को हटाया गया, ऋषिपाल बने बसपा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने लंबे समय तक रहे बसपा के जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर विधानसभा क्षेत्र रामपुर के अध्यक्ष ऋषिपाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर में जनेश्वर प्रसाद बसपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी लगभग आठ-नौ साल से संभाले हुए थे। कभी बसपा का गढ़ माने जाने वाले सहारनपुर में फिलहाल बसपा की सात विधानसभाओं में से एक भी सीट नहीं है। नगर निगम के चुनाव में बसपा किनारे पर आकर जीत से वंचित रह गई। अब बसपा में अंदरूनी बदलाव के स्वर उठने लगे थे। कुछ पदाधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बसपा हाईकमान तक पहुंचाई।
बृहस्पतिवार को बसपा के मेरठ मंडल प्रभारी एवं जोन कॉर्डिनेटर नरेश गौतम ने विधानसभा रामपुर के अध्यक्ष ऋषिपाल गौतम को सहारनपुर का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। जबकि किसी प्रकार के विरोध से बचने के लिए जनेश्वर प्रसाद को मंडल कॉर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बनने के बाद ऋषिपाल गौतम ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रणनीति के तहत सातों विधान सभाओं में दौरा किया, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, जगपाल सिंह, योगेश कुमार, मुकेश मोल्हू, महीपाल माजरा, इमरान, विजय पाल सिंह, रकम सिंह सैनी, रविंद्र कुमार, रणधीर बेनीवाल, राव बाबर, सुभाष चंद्रा, मुकेश कश्यप, विनोद एडवोकेट, चौधरी श्यामवीर, कंवरपाल सैनी, नरेश कुमार, करतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें