फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की लापरवाही से नाले में गिरकर चोटिल हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला रामनगर पठानपुरा के बाहर कोर्ट रोड पर नाले पर स्लैब रखने का कार्य अधर में लटका है। नगर निगम की लापरवाही से लोग और स्कूली बच्चे नाले में गिरकर चोटिल हो रह हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने कोर्ट रोड पर हनुमान मंदिर के सामने से मोहल्ला रामनगर पठानपुरा की गली तक नालों पर हुए अवैध कब्जों को हटवाया था। दुकानों के बाहर बने चबूतरों तोड़ा गया था। इस मार्ग पर कोर्ट रोड से देहरादून रोड को जोड़ने वाली तीन मुख्य गलियां हैं, जिनसे रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। साथ ही क्षेत्र में कई स्कूल होने के कारण छात्रों का भी यहां से आना-जाना लगा रहता है। एक माह से यह कार्य अधर में लटका है। नाले खुले पड़े हैं, जिनमें गिरकर स्कूली बच्चे और लोग घायल हो रहे हैं। रामनगर पठानपुरा निवासी सन्नी गुलाटी, राजीव ठकराल, बंटी, अशोक,रमन, शिवा, अमित, कपिल, अनलू अहलूवालिया का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों से काम पूरा कराने जाने की कई बार मांग चुके हैं। मगर, क्षेत्रवासियों की सुनवाई नहीं हो रही है। खुले नालों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोग गलियों में फंसकर रह गए हैं। कोर्ट रोड की तरफ जाने का रास्ता भी नहीं बचा है। उधर, मेयर संजीव वालिया का कहना है कि अधिकारियों को जल्द काम पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें