फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े अंतर से जीतेगी भाजपा कैपाना सीट: तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
बडे़ अंतर से जीतेगी भाजपा कैराना सीट: तोमर
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने कहा कि कैराना लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चकराता मार्ग स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में विजयपाल तोमर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा प्रत्याशी कैराना उपचुनाव में जीत का परचम लहराएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई अधिकारी अगर सरकार की योजनाओं की क्रियांवयन सही प्रकार से नहीं करा रहा है तो उसकी शिकायत पार्टी हाईकमान से करें। इसके साथ ही उन्होंने मिशन 2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक राजीब गुंबर ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, हरीश मलिक, राजेंद्र कर्णवाल, शीतल बिश्नोई, मनोज ठाकुर, विक्रम शर्मा, रमा गुप्ता, अवनीत कौर, महेंद्र सचदेवा, विपिन सलूजा, संजय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें