फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मनमानी पर मुखर हुए अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों की मनमानी पर मुखर हुए अभिभावक
विज्ञापन


सहारनपुर। इंग्लिश मीडियम स्कूलों की मनमानी के विरोध में अभिभावकों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को एक ओर जहां अग्रवाल एकता मंच ने बैठक कर स्कूलों की मनमानी पर रोष व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। वहीं एक योगाचार्य ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मनमानी पर रोक लगवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

अग्रवाल एकता मंच की बैठक राजीव सिंघल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से बढ़ाई जा रही फीस की निंदा की। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रत्येक वर्ष फीस वृद्धि कर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। शासन और प्रशासन का भी इस ओर कोई ध्यान नहीं है। यही वजह है कि स्कूलों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठाई। बैठक में नगर की जाम की समस्या भी उठाई गई। साथ ही आरक्षण को आर्थिक आधार पर सबको देने की मांग की गई। बैठक में संदीप बंसल, धीरेंद्र मोहन मित्तल, अनुज अग्रवाल, अर्पण अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, रजत अग्रवाल, पीयूष गर्ग, अंशुल गुप्ता, अरविंद मित्तल, आकाश अग्रवाल, तरुण आदि मौजूद रहे। उधर, योगाचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उन्हें स्कूलों की मनमानी से अवगत कराया है। आरोप लगाया कि इंग्लिश मीडियम स्कूल दो महीने की छुट्टियों की फीस वसूलने के साथ ही ट्रांसपोर्ट चार्ज भी वसूल रहे हैं। इनके अलावा अनेक तरह के चार्ज लगाकर अभिभावकों को परेशान किया जा रहा है। सरकार को इस दिशा में काम करने की जरूरत है, जिससे अभिभावकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें