फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हित की लड़ाई लड़ रहा व्यापार मंडल : सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी हित की लड़ाई लड़ रहा व्यापार मंडल : सिंघल
विज्ञापन

देवबंद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त प्रदेश महामंत्री दीपकराज सिंघल ने कहा कि संगठन लंबे समय से व्यापारी हित की लड़ाई लड़ रहा है। व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने में संगठन दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंडस्ट्रियल इस्टेट में कार्यालय में दीपकराज सिंघल ने कहा कि पूरे देश में संपन्न हुए मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के अंतर्गत देवबंद में सर्वसम्मति से नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें अरुण गुप्ता नगराध्यक्ष, अजय गर्ग महामंत्री और वरयाम खान कोषाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन हित में कार्य करने की आशा जताई है। इस दौरान सदस्यों ने नये पदाधिकारियों का माल्र्यापण कर भव्य स्वागत किया। नवनियुक्त नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। व्यापारियों को साथ लेकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर राजेश सिंघल, कुलदीप छाबड़ा, विपिन त्यागी, मनोज सिंघल, राजन छाबड़ा, विवेक तायल, संजय सलूजा, पुनीत तायल, कुशल सिंघल, इमरान अली, देवीदयाल शर्मा, शमशाद अहमद, विनोद जैन, गुफरान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें