फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाईवे पर जाम से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। कसबे में पिछले तीन दिन से शाम के वक्त दून हाइवे पर लगातार जाम लग रहा है। पुलिस भी इससे निपटने में विवश नजर आ रही है। इसके चलते यात्रियों को तो परेशानी हो रही है, बाजार में आने वाले लोगों की जान भी सांसत में आ गई है। शुक्रवार की शाम भी घंटों दून हाईवे पर जाम में लोग फंसे रहे।
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के चलते पहाड़ से वापिस लौट रहे टूरिस्ट की गाड़ियों का रैला शाम के वक्त उमड़ने के बाद छुटमलपुर में रुडकी-पंचकुला और छुटमलपुर-देहरादून राजमार्ग के जक्शन पर वाहनों के फंसने के बाद जाम की स्थिति बन जाती है। पिछले तीन दिन से लगातार शाम पांच बजे के बाद जाम लग जाता है जो आठ बजे तक ही खुल पाता है। थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह का कहना था कि जाम की सूचना पर पुलिस बल रवाना किया गया है। सड़कों की चौड़ाई कम होने और वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम की समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें