सहारनपुर। अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा की बैठक में देहरादून चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के पीछे शराब का ठेका खोलने का विरोध किया गया।
शुक्रवार को कपिल विहार स्थित लोकेश राणा के आवास पर आयोजित बैठक में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश गुर्जर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के गौरव थे। उनकी प्रतिमा के पीछे शराब की दुकान खोलने के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शराब का ठेका खोला गया तो गुर्जर समाज आंदोलन करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर ने कहा कि सरदार पटेल न सिर्फ गुर्जर समाज के बल्कि पूरे देश के सर्वमान्य नेता थे, उनकी शान में गुस्ताखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पूरे गुर्जर समाज में भारी रोष व्याप्त है। इस दौरान लोकेश राणा, संदीप चौधरी, आशु चौधरी, अरुण पंवार, विकास चौधरी, रविंद्र चौहान, सुभाष गुर्जर, संजय चौधरी, कटार सिंह, अमर सिंह, नरेश कुमार, प्रदीप गुर्जर, योगेश पंवार, बंटी गुर्जर, बिजेंद्र मिरगपुर, भंवर सिंह मौहड़ा, विक्रम सिंह, देवेंद्र पंवार, विकास गुर्जर आदि रहे।