फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरिया में नरसंहार रोकने के लिए ठोस कदम उठाए यूएनओ : दारुल उलूम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने शाम (सीरिया) में सेना के द्वारा नागरिकों पर की जा रही बमबारी और उसमें बेकसूर और मासूम बच्चों की मौतें होने पर अफसोस का इजहार करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ व अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इसे रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी बयान में मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि सीरिया के शहर गोता में सेनाओं के द्वारा नागरिकों पर जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है वो घोर निंदनीय है। मौलाना बनारसी ने तमाम मस्जिदों और मदारिस-ए-इस्लामिया के जिम्मेदारों से खास अपील करते हुए कहा कि वे तमाम मुसलमानों विशेषकर सीरिया के लोगों के हक में विशेष दुआ का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि सीरिया में नागरिकों पर इंसानियत को शर्मसार करने वाले जो जुल्म किए जा रहे हैं वो शर्मनाक है और उसे लफ्जों में बयान नहीं किया जा सकता। साथ ही यह भी अफसोसनाक है कि इस कत्लेआम पर दुनिया के दूसरे मुल्क खामोश तमाशबीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ व अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों को सीरिया में कत्लेआम को रुकवाने और वहां अमनो अमान वापस लाने की दिशा में बेहतर किरदार अदा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें