फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के ब्लॉक स्तरीय चुनाव की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन के ब्लॉक स्तरीय चुनावों पर चर्चा की गई। सर्व सम्मति से 22 फरवरी को नकुड़, नानौता, पुवांरका और मुजफ्फराबाद, 23 फरवरी को रामपुर मनिहारान, नागल, साढ़ौली कदीम और बलियाखेड़ी तथा 24 फरवरी को सरसावा, गंगोह और देवबंद ब्लॉक के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में अरविंद कुमार, डॉ. राजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाज सेवा के संकल्प के साथ शिविर संपन्न
सहारनपुर। जेवी जैन इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से गांव बालपुर में आयोजित सात दिवसीय शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन पर कार्यक्रम अधिकारी प्रदर्शन जैन ने सात दिन के कार्यक्रमों की रिपोर्ट पेश की। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने स्वयं सेवकों द्वारा सात दिन तक किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. नवीन कुमार जैन, प्रमोद चंद्र मित्तल, अर्जुन कुमार, आकाश कुमार, अमन सैनी, सादिक मलिक, वासु कश्यप, मोहित, सुमित, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
शुभकामनाओं के साथ दी सीनियर्स को विदाई
सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल अध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रबंधक अशोक चावला, रामसहाय खुुराना, प्रशासनिक अधिकारी मंजू जैन, कंचल सेठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सीनियर्स ने भी स्कूल के अपने अनुभवों को साझा किया। अंत में सभी ने सीनियर्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में गौरांग मित्तल, अदिति, रवि गुप्ता, अमर गुप्ता, केएल अरोड़ा, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें