हमले के आरोपी राजपूत परिवार के बहिष्कार का निर्णय
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांव पुजनैकी में हुई ब्राह्मण समाज की पंचायत में करौंदी के ब्राह्मण युवक पर हमला करने के आरोपी राजपूत परिवार का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बिरादारी के 11 सदस्यों की संचालन समिति भी गठित की गई। उधर, पीड़ित परिवार ने न्याय न मिलने की दशा में गांव छोड़ने की बात कही है।
बता दें कि पिछले दिनो करौंदी निवासी युवक पर राजपूत बिरदारी के कुछ युवकों ने रंजिशन हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। पीड़ित अभी भी जिला अस्पताल में भरती है। इस मामले में नामजद युवकों में से केवल दो को ही पुलिस ने जेल भेजा है। बाकी आरोपी मुकदमा वापस न लेने पर भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में सोमवार को क्षेत्र के गांव पुजनैकी में ब्राह्मण संगठनों के लोगों ने पंचायत की। तय किया गया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को एसएसपी बबलू कुमार से मिलेंगे। इसके लिए 11 सदस्सीय समिति का भी गठन किया गया। पंचायत में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपाध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, दर्शन लाल, आनंद प्रकाश शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा बिरालसी, प्रमोद शर्मा, अनुज शर्मा, सुखदेव, दीपक शर्मा, नकलीराम शर्मा, राकेश, पंकज शर्मा, अरविंद शांडिल्य, डा. सुनील दत्त, जयभगवान, अखिलेश कौशिक, धर्मपाल शर्मा, वेदप्रकाश, मोहन, हर्षित शर्मा, विभोर, नाथी राम, ओमप्रकाश, मनोज, विशाल आदि रहे। अध्यक्षता दर्शन लाल ने व संचालन राकेश ने किया।