फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर हो प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर हो प्रबंधन
विज्ञापन


छुटमलपुर। अभिभावकों की बैठक में स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग की गई। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल संचालक केवल मोटी फीस वसूलने तक सिमट गए हैं उन्हें बच्चों की सुरक्षा और सद्भाव पूर्ण माहौल में शिक्षा से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

कमालपुर रोड पर आयोजित बैठक में उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मोहम्मद मुजतबा ने कहा कि पहले गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल में प्रद्युम्मन की हत्या और अब लखनऊ में कक्षा एक के छात्र पर चाकू से हमले की वारदात ने साफ कर दिया कि स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के प्रति घोर लापरवाही बरत रहे हैं। गुरुग्राम के हौलनाक हत्याकांड से भी इन्होंने कोई सबक नहीं लिया है। घाड़ विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रधान नासिर अली ने कहा कि स्कूलों को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहें। भाकियू नेता मनोज चौधरी, अब्दुल हसीब और पूर्व प्रधान इशरान अली ने कहा कि स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भरती के लिए भी सख्त नियमावली बनाई जाए। राव यूसुफ, अरविंद कांबोज और मोहम्मद नौशाद ने सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे और छोटे बच्चों को वाशरूम भेजते वक्त आया की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर सरफराज मलिक, सुबोध कुमार, मुकर्रम मलिक, प्रवेज मलिक, उस्मान मलिक, रागिब अली, रिजवान अली, सुखदेव कांबोज, महबूब तल्हेड़ी, आकाश गुप्ता, मोहसीन अली, चौ भूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें