फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नामांकन नहीं हुआ वापस, उम्मीदवारों ने लगाई ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में 33 में ये किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। सभी ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। देर रात तक अधिवक्ताओं से संपर्क कर वोट मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चुनाव में 11 पदों के लिए तीन गुटों के 33 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताते हुए चुनावी मैदान में ताल ठोंकी। बुधवार को नामांकन वापसी होनी थी। लेकिन किसी ने भी अपना नामांकन वापस नहीं लिया। सभी 33 उम्मीदवार मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं। अपनी-अपनी जीत के लिए उम्मीदवारों ने पूरी ताकत लगा दी और अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। देर रात तक चुनाव को लेकर अपनी योजना बनाने और जन संपर्क करने में प्रत्याशी जुटे रहे।
चुनाव 15 दिसंबर को होगा। सिर्फ बृहस्पतिवार का दिन ही शेष है। एक दिन में सभी उम्मीदवारों का प्रयास है कि अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क कर अपनी जीत को सुनिश्चित कर सके।
विज्ञापन

जारी किए घोषणा पत्र
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में उतरे संगठनों ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधा देेने का वादा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें