फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में नन्हे मुन्नों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सैस एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रथम दिन नर्सरी एवं यूकेजी के बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई गई, जिनमें रेस, टॉफी रेस, बैलून बर्सटिंग रेस आदि शामिल है। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने भाग लिया, जिनमें रेस, आलू चम्मच रेस, सुई धागा रेस, सैक रेस, कैमल काट रेस, रस्सा खींच प्रतियोगिताएं शामिल है। तीसरे एवं अंतिम दिन क्रिकेट, खो-खो एवं कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया। खो-खो में वंशिका, रस्सा खींच में सानिया, कबड्ड़ी में दानिश एवं क्रिकेट में दानिश और उनकी टीम पहले स्थान पर रही। अन्य प्रतियोगिताओं में काकुल, उरूज, उमंग, अरीबा, उबेदुल्ला, अनु, साक्षी, नेहा, हेमंत, हुस्ना, उनेजा, अभिषेक, प्रिंस, योगांक आदि ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रिंसिपल जरीना निखहत द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में शारिक सईद, आशू, दीबा, दानिश, रोमा, शुभांगी, शाजमानी, सायरा, रमा, सादिया, मीनाक्षी, अनिता आदि टीचर्स का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें