फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन : पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन : पांडेय
विज्ञापन


सहारनपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय ने कहा कि मांगे पूरी ना होने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने से पूर्व संकल्प पत्र में मानदेय बढ़ाने का वायदा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार अपने वायदे से मुकर गई। जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने पोषाहार और समस्त सरकारी योजनाओं का बहिष्कार करने का आहृवान किया। महामंत्री पूनम शर्मा ने उनका आंदोलन जारी रहेगा। कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा धरने को सफल बनाने की अपील की। सुधा धीमान, नीलम शुक्ला, कमला शर्मा, पारूल राय, गीता शर्मा, अर्चना शर्मा, प्रतिभा त्यागी, नीलम शर्मा, सुलक्षणा, रीता चौधरी, शहनाज, आरती सैनी, रमा शर्मा, सुंदरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें