फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो व्यक्ति घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो व्यक्ति घायल, एक रेफर
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते एक को रेफर कर दिया गया।
कुटेसरा गांव निवासी अंबरीश त्यागी सोमवार को साथी सिताब सिंह के साथ गांव से बाइक द्वारा देवबंद आ रहा था। जब वह रणखंडी मार्ग पर शास्त्री चौक के समीप पहुंचा तो देवबंद से भायला रेलवे फाटक की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें अंबरीश गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि सिताब को मामूली चोट आई। जिसके बाद राहगीरों ने अंबरीश को सुभाष चौक स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर केयर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके से फरार हो रहे ट्रक चालक को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में चार गिरफ्तार
देवबंद। पुलिस ने करीब एक माह पूर्व केंदूकी गांव में अलग अलग समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में फरार चल रहे केंदूकी गांव निवासी शहजाद, मेरहद्दीन, मुमतियाज और कुतुबपुर गांव निवासी शादाब को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। संघर्ष में इकबाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें