फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुुनाव की तैयारी में जुटे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक शहर कार्यालय पर हुई। इसमें सहारनपुर प्रभारी अय्यूब जंग ने मेयर सीट पर जीत के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने की अपील की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन

अय्यूब जंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार से जनता का मोह अभी से भंग हो गया है। नोटबंदी पूरी तरह फेल साबित हुई है। मोदी सरकार में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद ने केंद्र और प्रदेश सरकार को विफल बताया। गुलफाम अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। बैठक में उमर दराज, अनीस थानवी, शादाब अंसारी, विक्रम वोहरा, जमीर अहमद, बहार खान, मुनव्वर हसन, आजम अब्बासी, निजामुद्दीन, जफर अंसारी आदि मौजूद रहे।

फरूखाबाद की घटना की निंदा
सहारनपुर। आजाद भारत कांग्रेस की बैठक में फरूखाबाद की घटना की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में मासूमों की मौत की यह तीसरी घटना है। सरकार घटनाओं से सबक नहीं ले रही है। यही वजह है कि घटनाओं की पुनरावृत्ति हो रही है। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग की। नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग मुख्यमंत्री से की। बैठक में शाकिब, आलिशान, नसीर अहमद, अमन, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें