फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना के लिए हैल्प लाइन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फसली ऋण मोचन योजना के तहत आने वाले सभी लघु एवं सीमांत किसानों के लिए कृषि विभाग ने नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। इसमें योजना से संबंधित सभी जिज्ञासाओं के समाधान और शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 7252962623, तहसील देवबंद के लिए 8359019653, नकुड़ के लिए 8393820258
विज्ञापन

बेहट के लिए 8006887552 और तहसील रामपुर मनिहारान के लिए 9761667350 है।
कार्यशाला का आयोजन
सहारनपुर। नेचुरल इनवायरमेंटल अवेयरनेस सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यशाला में लगातार हो रहे वनों के ह्रास पर चिंता जताई गई। बेहट रोड के चकदेवली स्थित इंडियन मॉडल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यशाला में चेयरमैन कमल कश्यप, अब्दुल मलिक, सपना, शबनम कादिर आदि ने विचार रखे। श्रीराम धीमान, अभिषेक कटारिया, शिवानी कश्यप, शीतल, सुषमा आदि रहे।

जनाक्रोश बढ़ रहा
सहारनपुर। सीपीएम के जिला मंत्री राव दाउद खां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है तब से किसानों, मजदूरों और मेहनतकशों का शोषण बढ़ा है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष और जनवादी शक्तियां केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनांदोलन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें