सहारनपुर। डा. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आयोजित बाक्सिंग प्रतियोगिता में शनिवार को प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे पहले पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाक्सिंग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है और इसके प्रोत्साहन हेतु कोशिश की जाएगी।
प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें बालिका वर्ग में 42 किलोग्राम भार वर्ग में सुबिया प्रथम, हर्षिका राणा द्वितीय और खुशी व सृष्टि तृतीय रहे। 44 किलोग्राम में दिव्यांशी प्रथम, शिवानी राणा द्वितीय, नवनीत और अंशिका तृतीय रहीं। 46 किलोग्राम भार वर्ग में उर्वशी प्रथम, आयशा द्वितीय और भूमिका तृतीय स्थान पर रही। 48 किग्रा में मेधावी सिंह प्रथम, नितिशा तोमर द्वितीय और सानिया तृतीय रही। 52 किग्रा में आरती गिल, तनिशा और जोहदा ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। 54 किग्रा में नंदनी शर्मा प्रथम और अनमोल द्वितीय रही। 64 किग्रा में तपस्या और काजल ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। ऐसे ही बालक वर्ग में 30 किग्रा भार वर्ग में यश राणा प्रथम, अर्पण द्वितीय, किश कपूर और काव्य त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 40 किग्रा में शेर सिंह प्रथम, तुषार द्वितीय और करण कुमार तृतीय रहे। 44 किग्रा में अक्षय प्रथम, श्रेय चौधरी द्वितीय, अक्षय गौतम और गर्व तृतीय रहे। 28 किग्रा में अभिषेक प्रथम, मोहम्मद सैफ द्वितीय और गौरव पुंडीर तृतीय रहे। 50 किग्रा में प्रांजल और रुद धमिजा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 54 किग्रा में गौरव कुमार प्रथम, वंश कुमार द्वितीय, आर्यन व हर्ष तृतीय स्थान पर रहे। 64 किग्रा में सांगर राठी और विकास धीमान ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने किया। इस मौके पर प्रवीण चौधरी, संदीप पुंडीर, अब्दुल अहद, प्रवीण यादव, संदीप कुमार, शारिक हुसैन, राखि सिंह, निशू राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।