विकासखंड मुजफ्फराबाद में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पद के लिए भर्ती में युवक की लंबाई नापते ?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद काउंसिल ने सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पद पर भर्ती के लिए विकासखंड मुजफ्फराबाद में कैंप लगाया, जिसमें 170 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 47 का चयन किया गया।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि अलग-अलग तारीखों में सरकार के निर्देशानुसार देहरादून की कंपनी कैंप लगाकर भर्ती करेगी। इसी के तहत ब्लॉक मुजफ्फराबाद में कैंप लगाया गया। भर्ती अधिकारी राम किशन ने बताया कि शिविरों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पद के लिए चयनित किया जा रहा है। कैंप में 170 युवाओं ने भाग लिया है, जिनमें से 47 पास हुए हैं, जिनका चयन कर दस्तावेज जमा किए गए हैं। इसी तरह अलग-अलग दिनों में सभी विकास खंडों में कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान आशीष पांडेय, विभू शर्मा, विनोद रमोला मौजूद रहे।