फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन प्रभावित रहेगा सहारनपुर-मेरठ रूट पर रेल यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर से मेरठ के बीच चार दिन तक रेलवे यातायात बाधित रहेगा। खतौली और मुजफ्फरनगर के बीच होने वाले रेलवे लाइन के दोहरीकरण के चलते यह ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि 17 से 20 मई तक खतौली-मंसूरपुर एवं जड़ौदा नरा-मुजफ्फरनगर के बीच दोहरीकरण का कार्य होना है। ब्लॉक लेकर दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

--- ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- गाड़ी संख्या 14522-21 अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 से 20 मई तक
- गाड़ी संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल श्री माता वैष्णों देवी-कटरा स्पेशल 16 मई को
- गाड़ी संख्या 04402 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 17 मई को
- गाड़ी संख्या 64559 दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर 17 मई को
- गाड़ी संख्या 54542 अंबाला-मेरठ सिटी पैसेंजर 16 से 19 मई तक
- गाड़ी संख्या 54541 मेरठ सिटी-अंबाला पैसेंजर 17 से 20 मई तक
- गाड़ी संख्या 54540 अंबाला-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर 16 से 19 मई तक
- गाड़ी संख्या 54539 हजरत निजामुद्दीन अंबाला पैसेंजर 17 से 20 मई तक
- गाड़ी संख्या 54472-73 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर 17 से 20 मई तक
- गाड़ी संख्या 64557-64560 दिल्ली-सहारनपुर एमईएमयू 17 से 20 मई तक
- गाड़ी संख्या 54474 सहारनपुर-दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर 17 से 20 मई तक
- गाड़ी संख्या 54476 हरिद्वार-दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर 17 से 20 मई तक

बदले रूट से चलेंगी ट्रेनें
- 17 मई को गाड़ी संख्या 19355 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन, तिलकब्रिज, शामली, टपरी होकर चलेगी।
- 19 मई को ट्रेन नंबर 14646 जम्मूतवी-दिल्ली शालीमार एक्सप्रेस अंबाला, पानीपत, दिल्ली होकर जाएगी।
- 16 मई को ट्रेन नंबर 14309 उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज, शामली, टपरी होकर जाएगी।
- 20 मई को ट्रेन नंबर 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस टपरी, शामली, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली होकर जाएगी।
- 20 मई को ट्रेन नंबर 12688 देहरादून-चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस टपरी, शामली, तिलक ब्रिज, हजरत निजामुद्दीन होकर जाएगी।
- 19 एवं 20 मई को ट्रेन नंबर 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली, पानीपत, अंबाला होकर जाएगी।
- 19 मई को ट्रेन नंबर 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन, तिलक ब्रिज, शामली, टपरी होकर जाएगी।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
- 16 से 19 मई तक गाड़ी नंबर 14511 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी तक चलेगी। मेरठ-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 17 से 20 मई तक ट्रेन नंबर 14512 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी से प्रारंभ होगी। मेरठ-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 17 से 20 मई ट्रेन नंबर 64562 अंबाला-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक ही चलेगी। सहारनपुर-दिल्ली के बीच रद्द रहेगी।
- 17 से 20 मई तक 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर से चलेगी। दिल्ली-सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी ।
- 17 से 20 मई तक ट्रेन नंबर 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक ही चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें