फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डायल-100 में सहारनपुर 12वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर यूपी डायल-100 रिस्पांस समय में 12वें स्थान पर
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी-100 सेवा के रिस्पांस समय में सहारनपुर ने काफी सुधार किया है। इसके चलते सहारनपुर पूरे प्रदेश में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि दो माह पूर्व सहारनपुर 71वें स्थान पर था।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर यूपी डायल 100 की सेवा की मॉनीटरिंग होती है। 100 नंबर पर डायल करने के बाद कॉल लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम में रिसीव होती है। जहां से सूचना देने वाले के संबंधित क्षेत्र में सक्रिय डायल 100 वाहन को मेसेज भेजकर मौके पर पहुंचने को कहा जाता है। हर महीने ही प्रदेश स्तर पर इसको लेकर जिलेवार रैकिंग जारी की जाती है, जिसमें अप्रैल माह की रैकिंग में सहारनपुर की स्थिति में दो महीने पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है। डायल-100 की रिस्पांस सेवा में सुधार होने के कारण सहारनपुर की टीम को प्रदेश में 12वां स्थान मिला है। नोडल अधिकारी एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता ने बताया कि फरवरी में सहारनपुर का स्थान 71 था, मार्च में 29वां स्थान रहा। इसके बाद अप्रैल की जारी रैंकिंग में सहारनपुर 12वें स्थान पर रहा है। सहारनपुर की यूपी-100 की टीम 10 मिनट से भी कम समय में मौके पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें