फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकार आरपी शुक्ल को मिला हाइकू गौरव सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्यकार आरपी शुक्ल को मिला हाइकू गौरव सम्मान
विज्ञापन

सहारनपुर। साहित्यकार और पूर्व मंडलायुक्त आरपी शुक्ल को हिंदी हाइकू कविता के पहले ‘हाइकू गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। साहित्यकारों ने इस सम्मान की शुभकामनाएं देने के साथ ही हाइकू सहित अन्य विधाओं में युवा साहित्यकारों को आगे लाने का आह्वान किया गया।
अंबाला रोड स्थित सभागार में चिकित्सक एवं समाजसेवी डा. आरके सैनी की स्मृति में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान में 7100 रुपये की राशि, ट्रॉफी, अंग वस्त्र एवं मंगल कलश आदि दिए गए। कार्यक्रम के अध्यक्ष हिंदी साहित्य अकादमी दिल्ली के पूर्व सदस्य डॉक्टर योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण, मुख्य अतिथि एवं हाइकुकार कमलेश भट्ट कमल, गीतकार राजेंद्र राजन, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर वीरेंद्र शर्मा ‘शम्मी’, संस्था अध्यक्ष इंदु सैनी एवं सचिव डॉक्टर वीरेंद्र आजम ने यह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर और डॉक्टर आरके सैनी के चित्र पर पुष्पांजलि से किया गया। डॉ. आकांक्षा सैनी ने सबसे पहले डॉक्टर आरके सैनी के हाइकुओं का वाचन किया। मुख्य अतिथि कमलेश भट्ट कमल ने कहा कि हाइकु 21वीं सदी की कविता है और सहारनपुर हाइकु कविता का बड़ा केंद्र है। डॉक्टर सैनी की स्मृति में स्थापित किया गया यह पुरस्कार हिंदी साहित्य की हाइकु कविता के लिए देश में पहला प्रयास है। गीतकार राजेंद्र राजन ने डॉक्टर सैनी और आरपी शुक्ल के कुछ हाइकुओं का वाचन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुंबई से पधारे हास्य कवि डॉ. मुकेश गौतम और रुड़की के कवि श्रीगोपाल नारसन का भी अभिनंदन किया गया। नरेंद्र मस्ताना ने सरस्वती वंदना की। डॉक्टर वीरेंद्र शर्मा, जयनाथ शर्मा, राहुल सैनी, केपी सैनी, संजय सैनी, अभय सैनी, अरविंद अग्रवाल, विनीत सैनी, मनीष कच्छल, राकेश शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉक्टर वीरेंद्र आजम ने किया। इस दौरान डॉक्टर रविंद्र राणा, डॉक्टर एससी जोशी, सुशांत सिंघल, डॉक्टर सुनील सैनी, वासुदेव शर्मा निर्मोही, श्यामलाल बंसल, अखिलेश प्रभाकर, ओपी गौड़, प्रमोद सैनी, रमेश छबीला, केके गर्ग, भानुप्रताप सिंह, राजीव पाठक, उषा सैनी, नीना धींगड़ा, मीनाक्षी सैनी, विक्रम सैनी, शब्बीर शाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें