फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन में अचानक पत्थर आने से उठी चिंगारी से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। नागल। कंबाइन में आए पत्थर से उठी चिंगारी से लगी आग की जद में आ कर करीब 40 बीघा गेहूं जलकर राख हो गए। ग्रामीणों द्वारा फायर बिग्रेड पर फोन करने के बावजूद भी गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव बांसदेई निवासी एक किसान के खेत शनिवार दोपहर कंबाइन से गेहूं कटवा रहा था। इसी दौरान अचानक किसी मशीन में पत्थर आ जाने से जोरदार चिंगारी उठी। यह चिंगारी मशीन से गेहूं के खेतों में जा लगी जिसके चलते फसल में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक तेज हवा के कारण आग तेजी से खेतों में फैल गई। चालक व ग्रामीणों ने मशीन में लगी आग पर तो तुरंत ही काबू पा लिया लेकिन गेहूं में लगी आग विकराल रूप धारण कर गई। देखते ही देखते आग ने जसवीर, विजय, बरहम सिंह, तेजपाल व एक अन्य किसान के खेत में खडे़ करीब 40 बीघा फसल को राख कर दिया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना सूचना डायल 100 और फायर ब्रिगेड को भी दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। । इसके अलावा गांव दूधला में भी गेहूं की फसल जल गई। खेत में खड़ी करीब सात बीघा नीटू व बिरम की फसल में अज्ञात कारण से आग लगी। जब तक लोग उसे बुझाने का प्रयास करते तब तक फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीण प्रवीण त्यागी पिंकी त्यागी श्याम सिंह त्यागी बृजपाल सिंह त्यागी तेजपाल सिंह त्यागी आदि ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की है
विज्ञापन

नागल के गांव नन्हेडा बुढ्डाखेड़ा में किसान शरीफ उर्फ चीनू पुत्र मन्जूर जब शाम करीब 6 बजे अपने खेत पर गया तो उसकी गेहूं की फसल में आग लगी थी। उसके शोर मचाने पर काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बामुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब सात बीघा फसल जलकर राख हो गयी थी। किसान बिजली के तारो में उठी चिंगारी के कारण आग लगना बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें