फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनादी कराकर शराब माफिया को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनादी कराकर शराब माफिया को चेताया
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। नागल, देवबंद, गागलहेड़ी क्षेत्र व उत्तराखंड में कच्ची शराब से हुई मौतों के बाद जागे प्रशासन ने क्षेत्र के हर गांव में मुनादी व लाउडस्पीकर से प्रचार कराते हुए कच्ची शराब की निकासी व बिक्री करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने की घोषणा कराई है। एडीएम एवं एसडीएम रामपुर मनिहारन ने खुद भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में रातभर शराब माफिया के खिलाफ छापामारी की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने क्षेत्र के गांव झबीरन, दल्हेड़ी, शिमलाना, चंदपुर मजबता, बालूमाजरा, सिसौनी, मौरा, अंबेहटा चांद, बड़गांव सहित कई गांव के ग्राम प्रधानों से अपने अपने गांव में मुनादी व लाउडस्पीकर के जरिये अवैध शराब की निकासी व बिक्री करने वाले ग्रामीणों को आगाह किया गया है कि कोई भी ग्रामीण गांव में कच्ची शराब न निकाले और नही इस शराब की बिक्री करें यहीं नही ऐसी शराब पीने के शौकिनों को भी कड़ी चेतावनी देते हुई कच्ची शराब नहीं पीने के लिए चेताया गया है। वहीं शुक्रवार की पूरी रात एडीएम विनोद कुमार, एसडीएम संगीता गौतम ने आबकारी टीम व भारी पुलिस बल के साथ अवैध शराब माफिया के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया। इससे शराब माफिया में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर मनिहारन संगीता गौतम ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध शराब माफिया के खिलाफ अगले 15 दिन तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें